हाथरस महोत्सव 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। हाथरस महोत्सव के प्रचार के लिए सादाबाद के हाईवे पर बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली सवारों का प्रभारी निरीक्षक और सीओ गोपाल सिंह ने बरौस टोल प्लाजा पर स्वागत करते हुए उन्हें हाथरस के लिए रवाना किया।
हाथरस में सादाबाद के हाईवे पर 14 दिसंबर को हाथरस महोत्सव के प्रचार और यातायात सुरक्षा जागरूकता के संबंध में बाइक रैली का आयोजन किया गया। 15 दिसंबर से हाथरस महोत्सव का शुभारंभ होगा।
सीओ गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे और बाइक रैली सवारों का प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकार गोपाल सिंह ने बरौस टोल प्लाजा पर स्वागत करते हुए उन्हें हाथरस के लिए रवाना किया। पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव के निर्देशन में निकाली गई रैली हाईवे से होती हुई हाथरस रवाना हुई। रैली मनन चतुर्वेदी सीईओ एक्सबीएचपी डॉट कॉम नई दिल्ली द्वारा निकाली गई।