फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Fri, 24 May 2024 05:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस-मथुरा मार्ग स्थित गांव हतीसा के निकट बुधवार की देर रात एक बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मुरसान क्षेत्र के गांव रायक के निवासी थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव रायक निवासी संजीव (23) पुत्र सुरेशचंद्र व नासिर (24) पुत्र गुलेशर बुलंदशहर स्थित एक कोल्ड स्टोर में काम करते थे। बुधवार की देर रात दोनों बाइक से हाथरस से अपने गांव रायक जा रहे थे। तभी मथुरा रोड स्थित गांव हतीसा के निकट एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।
नासिर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि नासिर के शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में कराया गया है। हादसे में दो युवकों की मौत से गांव रायक में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन



बाइक सवार दो युवक घायल हुए थे। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया था। यहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया था। जानकारी प्राप्त हुई है वहां इलाज के दौरान दूसरे घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें