क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले घर से लापता हुई महिला को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। महिला के पति ने कोतवाली में 19 मई को तहरीर दी थी। आरोप था कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला की खोजबीन की। अंत में बृहस्पतिवार को उसे दिल्ली से बरामद कर लिया। महिला अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक महिला के गांव के कई लोग कोतवाली में मौजूद थे। संवाद