युवक अपनी पत्नी व नातिन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मथुरा रोड पर दर्शना के निकट अचानक बाइक गोवंश से टकरा गई। तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
हाथरस क्षेत्र के मथुरा रोड पर दर्शना के निकट रविवार को एक बाइक निराश्रित गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
गीताराम पुत्र गोपीराम निवासी लाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन किसी काम से मथुरा गया था। वह रविवार को अपनी पत्नी रानी व नातिन माही के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मथुरा रोड पर दर्शना के निकट अचानक बाइक गोवंश से टकरा गई। तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने तीनों का उपचार किया।