संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अमर उजाला के तत्वावधान में 25 मार्च को फाग महोत्सव की धूम रहेगी। इस मौके पर अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट पर शाम साढ़े छह बजे से भजन संध्या होगी। बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज अपने भजनों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
ब्रज की देहरी पर होली को लेकर खासा उत्साह है। इस उत्साह को अमर उजाला का होने वाला फाग महोत्सव और बढ़ा देगा। अमर उजाला के तत्वावधान में शहर में 25 मार्च को रंगभरनी एकादशी के दिन अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में शाम साढ़े छह बजे से भजन संध्या होगी। इसमें बाबा चित्र-विचित्र दास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) अपने भजनों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भजन संध्या में आने वाले लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
यह हैं सहयोगी
आरजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, प्रेमरघु मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, स्वास्तिक एस्ट्रोलॉजी, रामोजी रिसोर्ट होटल एंड रेस्टोरेंट, आरपीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज, चाचा चौधरी, प्रेम मसाले, रितु फूड प्रोडेक्ट, वैष्णवी मेटल एलॉयस, भारत विकास परिषद, स्टेंडरड रंग गुलाल , महाराजा ऑटो वर्ल्ड, गिन्नी धीर इंटरप्राइजेज, केएम हींग एवं मसाले।-- साथ ही अपना हाथरस द्वारा भजन संध्या का लाइव प्रसारण किया जाएगा।