फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में बजे घंटे, मस्जिदों में हुई अजान

विज्ञापन
सिकंदराराऊ में शाम पांच बजे शंख बचाते बच्चे। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। सुबह सात बजे से लागू जनता कर्फ्यू के मद्देनजर शाम को जैसे ही पांच बजने को हुआ लोग अपने-अपने घरों की छतों और बालकोनी में पहुंच गए। पांच बजते ही चारों और से ताली, थाली और शंखनाद की आवाज गूंजने लगी। वहीं जहां मंदिरों से घंटे की आवाज आ रही थी तो उसी वक्त मस्जिदों से अजान की आवाज भी गूंज उठी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अपील के मद्देनजर पांच बजते ही नगर के मोहल्ला बारहसैनी, अनल कालोनी, ब्राह्मण पुरी, पुरानी तहसील, दमदमा, नौखेल, नौरंगाबाद, हुरमतगंज, गौसगंज, आंबेडकर नगर, गड़ी बुद्धू खां, ईदगाह रोड, राधा कॉलोनी, कृष्ण बिहार निवासी घरों से निकल आए। थालियों, शंखों, तालियों की गूंज से नगर का हर एक मोहल्ला गूंज उठा। लोगों ने संदेश दिया कि हम इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से एकजुट हैं।

सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में पांच बजते ही थाली, बजाते, ताली बजाते, बरतन पीट कर नाद करते लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें