फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ से नहलाने का विरोध करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
कीचड़ फेंकने का विरोध करने पर मारपीट की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे दंपती। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछौंती में बुधवार को होली खेलने के दौरान कीचड़ में सराबोर करने का विरोध करना अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने इस व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि उसे सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा गया। गांव में किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतीश पुत्र रामजीलाल निवासी पिछौंती ने बताया कि बुधवार की दोपहर को वह अपने घर जा रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे कीचड़ और मिट्टी में सराबेर कर दिया। सतीश जब अपने मुंह व शरीर पर लगी हुई गंदगी को साफ कर रहा था। तभी इन लोगों ने फिर से सतीश के ऊपर मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया। सतीश ने विरोध किया तो इन लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और गाली-गलौज व मारपीट कर दी। घटना के संबंध में सतीश ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर तहरीर दी है।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें