फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलें: बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई का नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से, बिना मान्यता वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 01 Apr 2023 01:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग व सीबीएसई का नया शैक्षिक शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। विद्यालायों ने विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली है। विद्यालयों ने विद्यार्थियों के विकास के लिए कुछ बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बेसिक, माध्यमिक व सीबीएसई का नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। विद्यालयों से लेकर विभाग तक ने तैयारी पूरी कर ली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग व सीबीएसई का नया शैक्षिक शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। विद्यालायों ने विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली है। विद्यालयों ने विद्यार्थियों के विकास के लिए कुछ बदलाव किए हैं। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मासिक कलेंडर जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यायों में किताबें वितरित की जाएंगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गांवों की समितियों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल पूरी तरह तैयार है। नई शिक्षा नीति के अनुसर इस बार कुछ परिवर्तन किए गए हैं। हमारी कोशिश है कि बच्चों का सर्वंगीण विकास किया जाए। -बरखा गुप्ता, प्रधानाचार्या एबीजी गुरूकुलम स्कूल
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। मासिक कलेंडर विद्यालयों में वितरित कर दिया गया है। -रितु गोयल, डीआईओएस हाथरस
नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए अध्यापन कार्य किया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर तरह तरह की एक्टिविटी कराई जाएंगी। बच्चों की पढ़ाई पर और अधिक जोर दिया जाएगा। -चारू गुप्ता, प्रधानाचार्या राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, हाथरस 
विद्यालयों में आज से किताबें वितरित की जाएंगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गांवों की समितियों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। -राहुल कुमार पंवार, बीएसए, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें