बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का 30 जनवरी से नियमित संचालन होगा। रेलवे ने कोरोना काल के दौरान इसका संचालन बंद कर दिया था। यह ट्रेन बरेली से वाया अलीगढ़ के रास्ते बांदीकुई राजस्थान तक संचालित होगी। सांसद सतीश गौतम ने इस ट्रेन के संचालन की मांग रखी थी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बरेली-बांदीकुई के बीच नई यात्री सेवा शुरू करने के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके संचालन के लिए 30 जनवरी तारीख तय कर दी गई है। यह ट्रेन बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़, मितावली, एत्मादपुर, बांदीकुई तक संचालित होगी।
ट्रेन की समय सारिणी जारी
बरेली-बांदीकुई पैसेंजर करीब 418 किलोमीटर की दूरी को 15:30 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन अलीगढ़ समेत 55 स्टेशनों पर ठहराव लेगी। गाड़ी संख्या 54356 बरेली-बांदीकुई पैसेंजर रात 9:01 बजे बरेली से चलकर चंदौसी, अलीगढ़, मितावली, एत्मादपुर होते हुए अगले दिन सुबह 05:45 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54355 बांदीकुई-बरेली पैसेंजर दोपहर 2:50 बजे बांदीकुई से चलकर अगले दिन सुबह 06:20 बजे बरेली पहुंचेगी।