फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिषदीय विद्यालयों की द्वितीय सत्र परीक्षा 24 से

Fri, 23 Jan 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए द्वितीय सत्र परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह परीक्षाएं 24 से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए केवल मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि छोटे बच्चों का मूल्यांकन उनकी समझ, बोलने की क्षमता और बुनियादी ज्ञान के आधार पर किया जा सके। वहीं कक्षा दो और कक्षा तीन के छात्रों के लिए लिखित के साथ-साथ मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए केवल लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन कक्षाओं में विषयवार प्रश्न पत्रों के माध्यम से बच्चों की विषयगत समझ, लेखन क्षमता और शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। जिले के करीब 1250 परिषदीय विद्यालयों के करीब 26 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि परीक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश सभी विद्यालयों को दिए गए हैं। प्रश्न पत्रों की तैयारी, उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था और परीक्षा कक्षों के संचालन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें