फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सात वर्षीय बच्चे के हत्यारोपियों की जमानत खारिजो

Sun, 06 Jul 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय महेंद्र कुमार रावत के न्यायालय ने सात वर्षीय बच्चे के दो हत्यारोपियों की जमानत खारिज कर दी है। मामला मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान का है।
विज्ञापन




थाना मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान निवासी प्रेम सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि उनका सात वर्षीय पोता भोला उर्फ जीवन अपने घर के पास चक्की से शाम करीब तीन बजे लापता हो गया। जब काफी समय तक भोला नजर नहीं आया तो उन्होंने व उनके परिजन ने भोला को तलाशना शुरू कर दिया, फिर भी कुछ पता नहीं चला है। इस मामले को पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विवेचना के दौरान अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। इस मामले में खुटीपुरी जाटान के सचिन व आवा उर्फ छोटू की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इस पर सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय महेंद्र कुमार रावत के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें