फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजमार्ग पर मक्का सुखा रहे ग्रामीण, हादसे का डर

Sun, 06 Jul 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एटा हाइवे पर मक्का सुखाते किसान। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के इर्द-गिर्द पढ़ने वाले गांवों के ग्रामीण राजमार्ग पर बड़ी मात्रा में मक्का को फैलाकर सुखा रहे हैं, जिससे हाइवे पर हादसा होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष क्षेत्र के क्षेत्र के किसानों ने बड़े पैमाने पर मक्का की पैदावार की है। किसानों ने खेतों से मक्का काटकर निकाल तो ली, लेकिन लगातार बारिश के कारण मक्का सूख नहीं पा रही। गांवों में भी चारों तरफ कीचड़ हो रहा है। इस कारण ग्रामीण राजमार्ग पर मक्का सुखा रहे हैं। जिन गांवों के नजदीक होकर राजमार्ग गुजर रहा है, वहां के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मक्का ला रहे हैं और सड़क पर सुखा रहे हैं। मक्का सूखने से इन जगहों पर राजमार्ग संकरा हो गया है और वाहनों के निकलने के लिए ज्यादा जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें