फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल का हुआ फाइनल, बागला ने डीएस कॉलेज को दी शिकस्त

Tue, 17 Oct 2023 10:01 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मैच पीसी बागला कॉलेज और डीएस कॉलेज के बीच हुआ। इस मुकाबले में पीसी बागला कॉलेज ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विजेता पीसी बागला कॉलेज की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में बागला कॉलेज की टीम ने डीएस कॉलेज की टीम को शिकस्त दी। 

विज्ञापन


पीसी बागला कॉलेज के मैदान में वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ सदर सुरेंद्र सिंह व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया और चार महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। पहला मैच पीसी बागला कॉलेज व एसके कॉलेज एटा के बीच हुआ। इस मैच में पीसी बागला कॉलेज ने जीत हासिल की। 

दूसरा मैच चौधरी गुलाब सिंह कॉलेज व आरजे कॉलेज के बीच हुआ। इस मैच में आरजे कॉलेज ने जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल पीसी बागला कॉलेज और एसबी कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें पीसी बागला कॉलेज विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएस कॉलेज अलीगढ़ व आरजे कॉलेज के बीच हुआ। इसमें डीएस कॉलेज विजेता रहा। फाइनल मैच पीसी बागला कॉलेज और डीएस कॉलेज के बीच हुआ। इस मुकाबले में पीसी बागला कॉलेज ने जीत हासिल की। 18 अक्तूबर को महिला प्रतियोगिता का आयोजन हेागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें