विजयी प्रतिभागियों व क्षेत्रीय विधायक अंजुला माहौर।
- फोटो : Samvad
आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक कालेज के पीछे स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय टैलेंट हंट स्पोर्ट्स इवेंट्स का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुत किए।
समापन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने किया। विधायक का विद्यालय के चेयरमैन एपी सिंह, अलका सेंगर, विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप सेंगर, दुर्गा सेंगर व विद्यालय के प्रबंधक पुनीत कुमार ने स्वागत किया। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। यही बच्चे आगे विधायक, सांसद, इंजीनियर, डॉक्टर आदि बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में अतिथि सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू भी मौजूद रहे। डॉ. उपेंद्र झा, डॉ. चांद हुसैन चांद, उन्नति भारद्वाज, छात्रा कनक दीक्षित ने काव्य पाठ किया। समारोह में बैडमिंटन, खो-खो, प्रो कबड्डी, वॉलीबॉल तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी नन्नूमल गुप्ता ने की। संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने किया।