वेलेंटाइन वीक के साथ प्यार का रंग भी गहरा होता जा रहा है। रविवार को हग डे मनाया गया। युवाओं ने एक-दूसरे को जादू की झप्पी देकर प्यार का इजहार किया। 13 फरवरी को किस डे मनाया मनाया जाएगा।
वेलेंटाइन वीक में हर रोज नया अहसास, नया उपहार और प्यार का इजहार का इजहार किया जा रहा है। यह सिलसिला सात फरवरी से चला आ रहा है। इसी तरह युवाओं ने हग डे मनाया। कुछ ने गले लगकर दिल का हाल बयां किया। युवाओं को जरुरत थी, तो सिर्फ एक मौके की। रेस्टोरैंट, होटल आदि में युवा गुदगुदाते दिखाई दिए।
अब किस डे की बारी है। वैलेंटाइन डे से पहले प्यार की यह आखिरी रस्म है। जिसे पूरा करने के लिए युवा बेताव हैं। इसके एक दिन बाद वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में भी तैयारियां की गई हैं। सजावटी और जरूरती उपहारों की युवा खरीदारी कर रहे हैं।