अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 9 नवंबर को आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में होगी। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 443 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में कक्षा नौ के 91, 10वीं के 103, कक्षा 11 के 182 और 12वीं के 67 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। प्रवेशपत्र और आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। अपने साथ नीले और काले रंग का बॉल पेन अवश्य लाएं।- जेके अग्रवाल, प्रधानाचार्य, दून पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
केंद्र पर ऐसे पहुंचे
शहर की तरफ से आने वाले परीक्षार्थी आगरा रोड पर अग्रवाल सेवा सदन तक पहुंचे। परीक्षा केंद्र सेवा सदन के बराबर में हैं। सादाबाद की ओर आने वाले विद्यार्थी मीतई बिजली घर पार करते ही वाहन रोक लें। बिजलीघर के सामने ही परीक्षा केंद्र है।