फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए पढ़ाई जरूरी

विज्ञापन
हाथरस : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक शैफी का स्वागत करते भाजपा नेता हाफिज शब्बीर। संवा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में आगरा रोड पर भाजपा नेता हाफिज शब्बीर अहमद के संयोजकत्व में शनिवार की देर शाम हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने शिरकत की। उनका भाजपाइयों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहा कि कुरान पढ़ने से आदमी अच्छा इंसान तो बन सकता है, लेकिन आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए पढ़ाई अति आवश्यक है, इसलिए समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाएं। उन्हें तकनीकी शिक्षा भी दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा आतंकवाद का खात्मा करने के लिए हम सभी देशवासी एकजुट हैं। यह खुशी की बात है कि भाजपा से देशभर के मुस्लिम समाज के लोग जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में हाफिज शब्बीर अहमद, सुनील गौतम, प्रभात पचौरी, अनिल पाराशर, रसीद कुरैशी, इजहार उल हक, राजा कुरैशी, अब्दुल सलाम, तनवीर अहमद, अजीज कुरैशी, जायद कुरैशी, असीम अहमद, आस मोहम्मद, आमिन कादरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें