समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को हाथरस का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। असीम अरूण का हाथरस से पुराना नाता है। वह यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे हैं।
यूपी के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण को हाथरस का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। असीम अरूण का हाथरस से पुराना नाता है। वह यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे हैं। प्रभारी मंत्री बनने के बाद यहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
असीम अरुण का हाथरस जिले से पुराना नाता रहा है। वह जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात रहे हैं। प्रभारी मंत्री 30 जनवरी को स्थानीय जनप्रतिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे।
प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हाथरस में औद्योगिक विकास और तेजी से हो, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई हो। गोवंश संरक्षण के कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने जैसे कार्य भी उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।