स्कूल बसों में खामियां मिलने पर एआरटीओ का चढ़ा पारा
दो स्कूलों की बसों का जाना हाल, वेव कैमरे व जीपीएस सिस्टम लगाने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले का संभागीय परिवहन विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर रख रखाव आदि की हर रोज जांच कर रहा है। बुधवार को एआरटीओ नीतू सिंह व आरआई ने स्कूली बसों को चेक किया। बसों में खामियां मिलने पर एआरटीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्कूल संचालकों को जल्द से जल्द खामियां दूर करने की हिदायत दी।
उल्लेखनीय है बदले ट्रैफिक नियमों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एआरटीओ नीतू सिंह अपनी टीम के साथ अलीगढ़ रोड स्थित दो स्कूलों में पहुंची।
बसों की खिड़की, बसों के आपातकालीन द्वार, के अलावा सीट बैक लाइट, इंडीकेटर आदि को जलवाकर देखा। दोनों स्कूलों की बसों में खामियां मिली। इस पर एआरटीओ ने स्कूल संचालकों की क्लास ली। बसों में जीपीएस सिस्टम व वेब कैमरे लगवाने के के साथ दुरुस्त कराने निर्देश दिए।