बाजारों का भी बुरा हाल
बाजारों में नगर पालिका के जो हैंडपंप लगे भी हैं, उनमें से अधिकांश या तो खराब पड़े हैं या उनसे निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन हर बार गर्मी आने पर आश्वासन देता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी रहती है।
प्रस्ताव पास, पर धरातल पर शून्य
नगर पालिका ने शहर के लोगों को राहत देने के लिए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव पास किया था। तालाब चौराहा, बागला कॉलेज मार्ग व नगर पालिका परिसर में 500-500 लीटर वाली क्षमता के आरओ प्लांट लगाए जाने थे। साथ ही 1.5 टन का चिलर भी लगना था, जिससे लोगों को ठंडा पानी मिल सके। इन पर पालिका 26.40 लाख रुपये खर्च करने वाली थी। 12 नवंबर 2025 को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास भी हो चुका है, लेकिन अभी तक प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।