फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: हाईस्कूल-इंटर व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन 5 अगस्त तक, पांच केंद्रों पर होंगे प्रवेश 1200 हैं सीट

Tue, 28 Jul 2026 03:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए पांच अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर हाईस्कूल के अधिकतम 500 तथा इंटरमीडिएट के 700 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित अग्रसारण केंद्र पर आवश्यक अभिलेख जमा कराने होंगे। परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कराना होगा।

विज्ञापन


व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद निर्धारित विद्यालय में आवेदन पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो तथा अन्य आवश्यक अभिलेख जमा कराने होंगे। आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। विलंब होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हाथरस में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए पांच अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान, राजकीय हाईस्कूल बस्तोई, राजकीय हाईस्कूल मुहरिया, राजकीय हाईस्कूल अरौठा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर हाईस्कूल के अधिकतम 500 तथा इंटरमीडिएट के 700 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि समय रहते आवेदन करें ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके।
विज्ञापन


ये हैं आवेदन प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां

  • पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि
  • आवेदन पत्र एवं अभिलेख निर्धारित अग्रसारण केंद्र पर जमा करना अनिवार्य।
  • 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कराया जाएगा।
  • इसके बाद अग्रसारण केंद्र आवेदन पत्रों का सत्यापन कर परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित करेंगे।
  • निर्धारित समय के बाद किसी भी स्तर पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें