फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्कूल में उग रही घास, बारिश में जंगल का ले चुकी रूप, सांप-बिच्छू से खतरे में बच्चों की जान

Tue, 28 Jul 2026 11:52 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विद्यालय के परिसर, शौचालय और रसोईघर के आसपास घनी घास उगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के छिपने के लिए अनुकूल होती है, जिससे बच्चों के साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
गांव तिल्हू चहत्तर के संविलियन विद्यालय प्रांगण में उगी घास - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसावर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय तिल्हू चहत्तर का परिसर बारिश में जंगल का रूप ले चुका है। विद्यालय में उगी लंबी घास और साफ-सफाई के अभाव से विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


कक्षा आठ तक संचालित विद्यालय के परिसर, शौचालय और रसोईघर के आसपास घनी घास उगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के छिपने के लिए अनुकूल होती है, जिससे बच्चों के साथ कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

उनका कहना है कि विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं, इसलिए परिसर की तत्काल सफाई कराई जानी चाहिए। अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय की स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सफाई की अनदेखी से उनमें नाराजगी है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि शिकायत उनकी जानकारी में है। विद्यालय का शीघ्र निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें