फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोमल कॉम्पलेक्स पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, चौकीदार पर चलाई थी गोली

Sat, 09 Mar 2024 07:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स में चौकीदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मैंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पर के निकट से गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सट्टा माफिया चतुरा के एक बेटे सहित एक अन्य युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों हाथरस शहर के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स पर मामूली बात को लेकर चौकीदार से हुए विवाद के बाद फायरिंग करने के एक और आरोपी को 8 मार्च में कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी निपुण अग्रवाल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने शहर के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स में चौकीदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मैंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पर के निकट से गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सट्टा माफिया चतुरा के एक बेटे सहित एक अन्य युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम हरेंद्र पाठक पुत्र लालता प्रसाद निवासी गली नंबर पांच विष्णुपुरी कोतवाली हाथरस गेट बताया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें