हाथरस के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स में चौकीदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मैंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पर के निकट से गिरफ्तार किया। मामले में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सट्टा माफिया चतुरा के एक बेटे सहित एक अन्य युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बीते दिनों हाथरस शहर के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स पर मामूली बात को लेकर चौकीदार से हुए विवाद के बाद फायरिंग करने के एक और आरोपी को 8 मार्च में कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी निपुण अग्रवाल के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने शहर के बागला मार्ग स्थित कोमल कॉम्पलेक्स में चौकीदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मैंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पर के निकट से गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सट्टा माफिया चतुरा के एक बेटे सहित एक अन्य युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम हरेंद्र पाठक पुत्र लालता प्रसाद निवासी गली नंबर पांच विष्णुपुरी कोतवाली हाथरस गेट बताया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह मय टीम शामिल रहे।