2 जुलाई को गुतहरा निवासी लालता प्रसाद का शव गांव रहपुरा के पास पेड़ की टहनी पर मिला था। मृतक के बेटे ने चार लोगों के नामजद हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने इस हत्या में पहले आरोपी गुतहरा निवासी दीपक कुमार व गांव रहपुरा निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गुतहरा आत्म निर्भर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष लालता प्रसाद उपाध्याय की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 जुलाई को गुतहरा निवासी लालता प्रसाद का शव गांव रहपुरा के पास पेड़ की टहनी पर मिला था। मृतक के बेटे ने चार लोगों के नामजद हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने इस हत्या में पहले आरोपी गुतहरा निवासी दीपक कुमार व गांव रहपुरा निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब तीसरे आरोपी गांव गुतहरा निवासी सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया है।