फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरी देवी को पांच व मलिका देवी को मिला दो लाख का चेक

विज्ञापन
लाभार्थियों को चेक देते पीडी एके मिश्रा। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर बुधवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारिणी सदस्य रामवीर भैया जी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आकस्मिक दुर्घटना में अपने परिजन को खोने वाली अंगूरी देवी को श्रम विभाग ने पांच लाख व मलिका देवी को दो लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

मौके पर अतिथियों ने सरकार के चार साल की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम में प्रवासी मजदूर, खोमचा एवं पटरी पर जीवन यापन करने वाले मजदूरों को शासन द्वारा मुहैया कराई गई सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक अविनाश तिवारी, सतेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति हेम सिंह ठेनुआ, अजय रावत, अनंत सोलंकी, भूपेंद्र शर्मा, मदन फौजी, चौधरी अजब सिंह, प्रेम सिंह, सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार, पीडी एके मिश्रा, तुलसी देवी वाल्मीकि एवं विवेक बाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें