बिसावर में शांति व्यवस्था की बैठक करते राजस्व निरीक्षक और लेखपाल
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पंचायत चुनावों को लेकर बुधवार को कस्बा बिसावर में शांति व्यवस्था की बैठक हुई। इसमें राजस्व निरीक्षक डीसी पौरुष व लेखपाल अनिल गौतम ने ग्रामीणों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
राजस्व निरीक्षक डीसी पौरुष ने कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुुनाव में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गांव में यदि कोई विवाद है, तो उसे चुनाव से पूर्व ही निपटा लिया जाए।
चुनाव के समय कोई विवाद हुआ तो उसमें किसी को नहीं जाएगा। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि कोई किसी के बहकावे में न आए। अगर कोई प्रत्याशी या उसका समर्थक मतदाताओं को किसी भी तरह से लुभाता है तो उसकी जानकारी अधिकारियों को दें।