किसी बात को लेकर युवक का भाई की ससुराल वालों से विवाद हो गया। आरोप है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी युवक ने 21 अप्रैल को भाई के ससुरालीजनों से हुए विवाद के बाद घर पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मेंडू निवासी 24 वर्षीय भगवान स्वरूप पुत्र श्रीकृष्ण मजदूरी करते थे। तीन साल पहले शादी हुई थी। एक साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। इन दिनों वह अपने भाईयों के साथ रह रहे थे। 20 अप्रैल को रिश्तेदारों के यहां हाथरस में कार्यक्रम में गए थे। जिसमें भगवान स्वरूप भी गये थे। वहां किसी बात को लेकर भगवान स्वरूप का भाई की ससुराल वालों से विवाद हो गया।
आरोप है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर भगवान स्वरूप ने 21 अप्रैल दोपहर को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोग घर से बाहर किसी काम के सिलसिले से गए थे। घर वापस लौटकर आए तो घर भगवान का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
फंदे से नीचे उतार उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।