फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत मिलकर कराएंगी तालाबों का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से जिले में 76 तालाबों के सौंदर्यीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के माध्यम से तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले में 76 ग्राम पंचायतों में तालाबों को सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित कर लिया गया है। जिले में सात ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत की निधि व 22 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत की निधि से तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। ग्राम पंचायत निधि से 47 ग्राम पंचायतों में तालाबों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक (पीडी) ग्राम्य विकास अभिकरण एके मिश्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायतों से होने वाले सौंदर्यीकरण पर 15 वें वित्त की धनराशि से खर्चा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में सभी तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य मनरेगा व राज्य वित्त की निधि से किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें