अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान 2025 के तहत इस बार के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। उसके 80 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए।
10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। यूपी बोर्ड में 80 फीसदी, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटो कॉपी अपना मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा करानी होगी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है
यहां संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए 9897277918, 7505801232 नंबर पर संपर्क करें और व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मार्कशीट की फोटो कॉपी अपना मोबाइल नंबर लिखकर 9927992114 पर व्हाट्सएप करें। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा।