अनिल यादव रात 10:30 बजे गांव के बाहर सिकंदराराऊ की कासगंज रोड पर टहल रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। घायल अनिल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रात में किसान अपने गांव के बाहर टहल रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर घायल होने पर उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खेमगढ़ी निवासी 28 वर्षीय अनिल यादव पुत्र महाराज सिंह 19 मई रात 10:30 बजे गांव के बाहर सिकंदराराऊ की कासगंज रोड पर टहल रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी।
टक्कर से घायल अनिल यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम कराया। किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया।