फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साजिश के तहत लगाए जा रहे कुश्ती संघ अध्यक्ष पर आरोप, पहलवानों को बनाया जा रहा मोहरा

Thu, 19 Jan 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजवीर सिंह पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को एक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि भोले-भाले पहलवानों को तो मोहरा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान व पूर्व विधायक राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पहलवान व पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को एक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि

विज्ञापन

आखिर एक ही प्रदेश के पहलवान यह आरोप क्यों लगा रहे हैं। यह एक सोची समझी साजिश है और भोले-भाले पहलवानों को तो मोहरा बनाया जा रहा है। 

वर्ष 1986 में विश्व कुश्ती संघ में भारत का प्रतिनिधित्व कर पांचवां स्थान पाने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान व पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर कहा है कि जो पहलवान आरोप लगा रहे हैं, उनसे लिखित में शिकायत ली जाए। इन शिकायतों की सरकार किसी संस्था से जांच कराएं और जांच में यदि आरोप झूठे निकलें, तो आरोप लगाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। वरना यह गलत परिपाटी पड़ जाएगी और जिस किसी को हटाना होगा तो उस पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि वह भी भारतीय कुश्ती संघ की भारतीय शैली के ऑल इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे हैं। पहलवान काफी सज्जन होते हैं। वह राजनीति में पारंगत नहीं होते। ऐसे में निश्चित रूप से जो पहलवान आरोप लगा रहे हैं, वह किसी राजनीति के शिकार हुए हैं। वैसे भी भारतीय कुश्ती संघ बृजभूषण शरण सिंह के अध्यक्ष चुनकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें