फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Jul 2024 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

देवी उर्फ गुड्डी के पति की मृत्यु साढ़े तीन साल पहले सड़क हादसे में हो गई। उसे कंपनी की ओर से 14,50,000 रुपये मिले थे। देवरों ने देवी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह लोग उसको डरा-धमकाकर बैंक ले जाते और रुपये निकलवाकर ले आते। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव उघई निवासी राजेंद्र पुत्र हरप्रसाद ने न्यायालय के आदेश पर सादाबाद कोतवाली में लक्ष्मण चौहान, रूपेंद्र चौहान, श्याम चौहान निवासी वासदत्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में राजेंद्र ने कहा है कि उनकी बेटी किशोरी देवी उर्फ गुड्डी के पति की मृत्यु साढ़े तीन साल पहले सड़क हादसे में हो गई। इसके बाद उनकी बेटी को कंपनी की ओर से बीमा दावे के ढाई लाख रुपये, सड़क दुर्घटना बीमा के 12 लाख रुपये सहित कुल 14,50,000 रुपये मिले थे। देवरों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह लोग बेटी को डरा-धमकाकर बैंक ले जाते और रुपये निकलवाकर ले आते। 

मार्च में बैंक आने से मना करने पर इन लोगों ने उनकी बेटी को जान से मारने की नीयत से रजबहे में फेंक दिया। इसकी वीडियो भी बना ली और उनके बेटे पर डाल दी। इन लोगों ने उनकी बेटी को उसके साथ भेजने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बेटी के रुपयों को इन लोगों ने हड़प लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें