फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 48 लाख के नियम विरुद्ध भुगतान में ईओ सहित तीनों कर्मियों ने दिया नोटिस का जवाब

Sun, 21 May 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सादाबाद में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) और दो कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से 48 लाख रुपये के अनियमित भुगतान मामले में आरोपित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण जांच अधिकारी को प्राप्त हो गया है। अब स्पष्टीकरण के आधार पर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन




नगर पंचायत सहपऊ के पूर्व चेयरमैन विपिन वशिष्ठ ने नगर पंचायत सादाबाद में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियम विरुद्ध तरीके से 48 लाख रुपये का भुगतान करने की शिकायत की थी। पूर्व अध्यक्ष ने सादाबाद नगर पंचायत के तत्कालीन ईओ मणिजी सैनी और नगर पंचायत के लिपिक अनुपम गुप्ता एवं लेखा लिपिक शोभनाथ यादव पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए 10 फर्मों को 45 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने की शिकायत की थी।



इसकी जांच डीएम ने एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम को दी थी। जांच अधिकारी ने ईओ व दो कर्मचारियों से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया। अब अधिकारी व कर्मचारियों ने स्पष्टीकरण दे दिया है। स्पष्टीकरण के आधार पर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। एडीएम न्यायिक ने बताया कि स्पष्टीकरण के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच रिपोर्ट को जल्द ही सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें