फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छत से गिरकर डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत

Sun, 21 May 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कछपुरा में शुक्रवार को डेढ़ वर्षीय मासूम छत से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी अजीत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र विवेक सोमवार को छत पर खेल रहा था। खेलते खेलते वह अचानक छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।


परिजनों में हड़कंप मच गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें