फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नोटिस न लेने वाले 200 से अधिक वाहन स्वामियों पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के 200 से अधिक वाहन स्वामियों के खिलाफ संबधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इन वाहन स्वामियों ने वाहन अधिग्रहण के नोटिस नहीं लिए हैं। इनकी सूची तैयार हो गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में 20 फरवरी को मतदान होना है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने व मतदान की निगरानी की ड्यूटी करने वाले अधिकारियों के लिए एक हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण होगा। थाने वार नोटिस का वितरण कराया जा रहा है। इसमें 200 से अधिक वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण के नोटिस ही नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन वाहन स्वामियों के खिलाफ संबधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 200 से अधिक वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण का नोटिस नहीं लिया है। इनके खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें