फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अलीगढ़ आईजी पहुंचे हाथरस, परखा शस्त्र चलाने का ज्ञान, पुलिस लाइन-कोतवाली सदर का किया निरीक्षण

Wed, 07 Feb 2024 12:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने हाथरस पहुंच कर परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। वहां पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। पुलिस कार्यालय और कोतवाली सदर का मुआयना किया। कोतवाली में शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक से शस्त्रों के चलाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
कोतवाली में हथियार चलाने के बारे में बताते आईजी शलभ माथुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर ने 6 फरवरी को मेंडू रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। यहां आईजी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने बेहतर टर्न आउट के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद आईजी ने पुलिस कार्यालय और कोतवाली सदर का मुआयना किया। कोतवाली में शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक से शस्त्रों के चलाने के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


आईजी शलभ माथुर द्वारा परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस लाइन आवासीय परिसर का निरीक्षण कर यहां उचित सफाई रखने के निर्देश दिए। आईजी ने क्वार्टर गारद का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस कार्यालय का भी मुआयना किया। पुलिस कार्यालय स्थित वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी शाखा, जन सूचना सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, मॉनीटरिंग सेल, रिकार्ड रूम, आईजीआरएस सेल, मानवाधिकार सेल, रिट सेल, लोक शिकायत प्रकोष्ठ आदि शाखाओं का जायजा लिया। अभिलेखों के रखरखाव को जांचा।
विज्ञापन

 
आईजी ने कोतवाली सदर का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां भी गारद ने सलामी दी। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों को चेक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी।  साथ ही इनके रखरखाव और सफाई के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी निपुण अग्रवाल, एएसपी अशोक कुमार, सीओ राम प्रवेश राय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कानून व्यवस्था को बेहतर रखना प्राथमिकता : आईजी

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। आईजी माथुर कोतवाली सदर का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा की क्या-क्या चीज हैं, इसे लेकर चर्चा की गई। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति पर चर्चा की गई। पुलिस लाइन में साफ-सफाई अच्छी मिली। पुलिस लाइन में एक प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया। साथी हमारे जो बंदी वाहन हैं, उनमें जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं या नहीं, यह भी देखा गया। 

टॉप-10 अपराधियों पर सतर्क निगाह रखने के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने 5 फरवरी की रात पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई भवन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के घटित होने पर पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें। जहां घटनाएं घटित होने की संभावना होती है, वहां हॉट-स्पॉट चिन्हित करा ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। अपने-अपने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की चेकिंग, सक्रिय अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों, भू/खनन माफिया, शराब माफिया आदि पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी की जाए। गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) के अंतर्गत उनकी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें