फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिवार में छाया मातम

Sat, 05 Oct 2024 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव अहबरनपुर निवासी जाविद मजदूरी करते थे। उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व पत्नी मायके भरतपुर चली गई। 5 अक्टूबर को भी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह ऊपर कमरे में चला गया। कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मजदूर ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहबरनपुर के रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


गांव अहबरनपुर निवासी जाविद (32 ) मजदूरी करते थे। उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पूर्व पत्नी मायके भरतपुर चली गई। जाविद के भाई कल्लन ने बताया है कि युवक को पत्नी व उसके परिजनों से फोन पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। 

5 अक्टूबर को भी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह ऊपर कमरे में चला गया। कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में परिवार के सदस्यों को बाद में पता चला। जब वह ऊपर कमरे में पहुंचे तो मंजर देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें