फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत सहपऊ के लिपिक की संबद्धता निरस्त, 1.30 करोड़ के अनियमित भुगतान का है आरोप

Sun, 22 Jan 2023 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर पंचायत सहपऊ के चैयरमेन का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन बाद 1.30 करोड़ का अनियमित भुगतान के मामले में क्लर्क की सम्बद्धता को खत्म कर दिया है। अभी मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के नगर पंचायत सहपऊ में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के अगले दिन तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ), नगर पंचायत कार्यालय से संबद्ध लिपिक, अन्य कर्मचारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों पर कई फर्मों को विकास कार्यों का करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये का अनियमित भुगतान करने का आरोप लगा है। इस मामले में डीएम के अनुमोदन पर एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल ने आरोपी संबद्ध लिपिक की संबद्धता को निरस्त कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की एडीएम न्यायिक व वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


तत्कालीन चेयरमैन विपिन वशिष्ठ का आरोप था कि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होने पर डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाता है। तब यह समिति ही भुगतान की संस्तुति देती है, लेकिन आरोपियों ने दोनों न्यायालयों के आदेशों की अवहेलना की है। नगर पंचायत सहपऊ में तत्कालीन चेयरमैन का कार्यकाल तीन जनवरी को समाप्त हो गया था। इसके अगले ही दिन चार जनवरी को विकास कार्यों का भुगतान कर दिया गया। इस मामले में पूर्व चेयरमैन विपिन वशिष्ठ ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास, अलीगढ़ कमिश्नर और हाथरस डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है।

शिकायत पर डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम न्यायिक व वरिष्ठ कोषाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। इस मामले में प्रशासन सख्ती के मूड में आ गया है। नगर पंचायत सादाबाद में तैनात लिपिक अनुपम गुप्ता की संबद्धता नगर पंचायत सहपऊ के कार्यालय से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई डीएम के अनुमोदन पर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें