हाथरस : सिकंदराराऊ में एक और न्यायालय की स्थापना को लेकर हड़ताल करते वकील। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
क्षेत्र में एक और न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर वकील पूर्व घोषणा के अनुसार एक दिनी हड़ताल पर रहे। वकीलों का कहना है कि ज्यादा वाद होने के कारण न्याय मिलने में परेशानी हो रही है, इसलिए यहां दूसरे न्यायालय की शीघ्र स्थापना की जानी चाहिए।
बता दें कि स्थानीय सिविल बार ने निर्णय लिया था कि दूसरे न्यायालय की स्थापना के लिए हर शनिवार को वकील हड़ताल पर रहेंगे। इस क्रम में शनिवार को समस्त वकील हड़ताल पर रहे। सीपी शर्मा, अजय पुंढीर, देवेंद्र सिंह राघव, नीरेश चंद्र यादव, हिमांशु दीक्षित, जगदीश प्रसाद सैनी, बृजभान सिंह, बिंबसार, समाजप्रिय रत्न, अजिता भारद्वाज आदि थे। संवाद