फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूं ही बच्चा गोद लेना और देना है गैर कानूनी, करें बच्चे लेने की प्रक्रिया पूरी

Tue, 13 Jun 2023 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

निसंतान दंपत्ति यदि बच्चा गोद लेना चाहते हैं, तो वह विभाग की कारा वेबसाइट https://cara.nic.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर बच्चे लेने की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करें, तब बच्चा गोद लें। अन्य किसी माध्यम या दलाल से बच्चा ना लें। यदि गैर कानूनी तरीके से बच्चा गोद लेते हैं, तो संबंधित माता-पिता व बच्चे देने और लेने वाले के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
मुरसान के ब्लाॅक कार्यालय पर आंगनवाडी कार्यकर्तियों के साथ बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान ब्लॉक कार्यालय पर मंगलवार को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के निर्देशन में आयोजित की गई। जिसमें  संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को महिलाओं संबंधी मुख्यमंत्री की योजनाओं बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने कहा कि निसंतान दंपत्ति यदि बच्चा गोद लेना चाहते हैं, तो वह विभाग की कारा वेबसाइट https://cara.nic.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर बच्चे लेने की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करें, तब बच्चा गोद लें। अन्य किसी माध्यम या दलाल से बच्चा ना लें। यदि गैर कानूनी तरीके से बच्चा गोद लेते हैं, तो संबंधित माता-पिता व बच्चे देने और लेने वाले के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी विवेक कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ रमेश चंद्र चैधरी, एडीओ पंचायत राम किशन सिंह, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, आईसीडीएस विभाग से मुख्य सेविका पुष्पलता शर्मा, उपनिरीक्षक उदय वीर सिंह, अरुण कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें