फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग हादसा: आरोपियों की हुई पेशी, अधिवक्ता एपी सिंह बोले, साकार हरि ने गुरु पूर्णिमा पर दिए दर्शन

Mon, 12 Aug 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह भी हाथरस न्यायालय पहुंचे। उन्होंने वार्ता करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि नारायण साकार हरि ने गुरु पूर्णिमा के दिन अपने अनुयायियों को उन्हीं के घर, खेत व खलिहानों में दर्शन दे दिए। साकार हरि अपने अनुयायियों को दर्शन दे जाते हैं। 
विज्ञापन
कोर्ट पहुंचे साकार हरि के अधिवक्ता एपी सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित हुए नारायण साकार हरि के सत्संग में भगदड़ मचने से हुई 121 मौतों के मामले के आरोपियों की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 23 अगस्त नियत की गई है। 

विज्ञापन


पूर्व में इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू यादव, मंजू देवी, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 12 अगस्त को इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह भी हाथरस न्यायालय पहुंचे। उन्होंने वार्ता करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि नारायण साकार हरि ने गुरु पूर्णिमा के दिन अपने अनुयायियों को उन्हीं के घर, खेत व खलिहानों में दर्शन दे दिए। साकार हरि अपने अनुयायियों को दर्शन दे जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि नारायण साकार हरि के मानव मंगल सद्भावना समागम में साजिश के तहत जहरीला स्प्रे करके भगदड़ मचाई गई थी, जिसकी वजह से मौतें हुईं और बहुत लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि इसमें एक आरोपी उपेंद्र यादव तो उस दिन मौके पर भी नहीं थे। वह शिकोहाबाद में थे। इस सिलसिले में सारे सबूत और सीसीटीवी फुटेज एसपी को सौंप दिए हैं। कोई भी निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। दोषी बचना नहीं चाहिए। जो वहां थे ही नहीं, ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, वह तो खुद ही शिकायतकर्ता हैं। कुछ आरोपियों की न्यायालय द्वारा जमानत खारिज की जाने के सवाल पर उन्होंने कहा इसमें आगे की प्रक्रिया अपनाएंगे। सभी 11 अभियुक्त यहीं के रहने वाले हैं। यह कहीं भागने वाले नहीं हैं। इन्हें आखिर जेल में रखने से क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को जिसने अंजाम दिया, वह किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति भी हो सकते हैं।

नारायण साकार हरि को बदनाम करने वाले भी हो सकते हैं या उत्तर प्रदेश सरकार अस्थिर करने वाले भी हो सकते हैं। पहले भी योगी सरकार को अस्थिर करने के लिए हाथरस में एक प्रकरण हुआ था। तब भी प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की साजिश हुई थी।उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और समाजवादी पार्टी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने कि इस हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद दी। साकार हरि की ओर से भी पीड़ितों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें