फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोबाइल पर बात कर रहा युवक 120 फुट गहरे कुएं में गिरा, हुई मौत

Sun, 09 Mar 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रैक्टर से उतरकर मोबाइल पर राहुल अपने चाचा से ट्रैक्टर खराब होने के संबंध में बात कर रहे थे। इस दौरान वह रास्ते के किनारे चले गए और वहां स्थित करीब 120 फुट गहरा कुआं था। राहुल ने ध्यान नहीं दिया और उसमें वह गिर गए।
विज्ञापन
मृतक राहुल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नगला तजना के पास 7 मार्च की रात मोबाइल पर बात कर रहे युवक राहुल 120 फुट गहरे कुएं में गिरने मौत हो गई। वह खेत से आलू लादकर ला रहे थे, इस दौरान उनका ट्रैक्टर खराब हो गया। हादसे के वक्त वह अपने चाचा से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


राहुल गांव बहानपुर का रहने वाले थे और 7 मार्च शाम ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव नगला तजना में खेतों से आलू लेने गए थे। आलू लादने में उन्हें रात हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्राली में आलू लादकर रहे थे, इस दौरान उनका ट्रैक्टर खराब हो गया। वह ट्रैक्टर से उतरकर मोबाइल पर अपने चाचा से ट्रैक्टर खराब होने के संबंध में बात कर रहे थे। इस दौरान वह रास्ते के किनारे चले गए और वहां स्थित करीब 120 फुट गहरा कुआं था। राहुल ने ध्यान नहीं दिया और उसमें वह गिर गए।

राहुल से फोन पर संपर्क टूटने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुएं में गैस बनी हुई थी और गहराई भी अधिक थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद राहुल को कुएं से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें