फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवाहिता की मौत, चाचा ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 09 Mar 2025 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अंजलि की शादी चार मई 2023 को अभिषेक अहियापुर के साथ हुई थी। आरोप है कि पति, ससुर, सास शादी के बाद से ही दहेज में बुलट और तीन लाख रुपये के लिए अंजलि का उत्पीड़न कर रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर कलां में 7 मार्च को हुई विवाहिता अंजलि की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के चाचा ने इसमें पति, सास और ससुर को नामजद किया है। 

विज्ञापन


गांव मंडलपुर जलेसर एटा निवासी मृतका के चाचा भंवरपाल सिंह निवासी मंडलपुर थाना जलेसर जिला एटा ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी भतीजी अंजलि (22) की शादी चार मई 2023 को अभिषेक अहियापुर के साथ हुई थी। आरोप है कि अभिषेक, ससुर विजय सिंह पुष्कर, सास चंद्रकांता शादी के बाद से ही दहेज में बुलट और तीन लाख रुपये के लिए अंजलि का उत्पीड़न कर रहे थे। 

उसे उसकी इच्छा के खिलाफ मायके भेज देते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अंजलि की हत्या कर दी। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों केा सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें