फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पर तैनात महिला कांस्टेबल निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोतवाली पर तैनात एक महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश मोहन बताया कि महिला कांस्टेबल की तबियत खराब होने पर वह कोरोना की जांच कराने सीएचसी आई थी। जब उसका एंटीजन रैपिड टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि उसे इलाज के लिए मुरसान के कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि महिला कांस्टेबल की दो दिन से तबियत खराब थी। उसने शरीर में दर्द एवं हल्का बुखार होने की सूचना दी थी। जिसके कारण दो दिन से वह ड्यूटी भी नहीं कर पा रही थी। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा है कि महिला कांस्टेबल के नजदीक पुलिस आवास में रह रहे सभी पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर पंचायत को पूरी कोतवाली को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें