फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ व चेयरमैन की लड़ाई में पीस रहे सफाई कर्मचारी, खाने के पड़े लाले

विज्ञापन
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने पर नगर पंचायत कैंप कार्यालय चेयरमैन से व? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

नगर पंचायत में ईओ एवं चेयरमैन के मध्य चल रहे विवाद में सफाई कर्मचारी पीस रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से अब सफाई कर्मचारियों के खाने के लाले पड़ गए है। कस्बे के व्यापारियों ने उनको उधार सामान देने से मना कर दिया है। इससे त्रस्त सफाई कर्मियों ने चेयरमैन के कैंप कार्यालय पहुंचकर वेतन देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस पर चेयरमैन विपन वशिष्ठ उनको अभिलेख दिखाते हुए कहा मैंने वेतन नहीं रोका है। उन्होंने बताया कि मैंने पिछले माह ही हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह ईओ की हठधर्मिता है कि उसने अभी तक उनके पास आप लोगों की पीएफएमएस अभी तक नहीं भेजी है। उसका कहना कि जब तक चेयरमैन उसके एवं टीसी हरेंद्र के वेतन पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे तब तक उनका वेतन उनके खाते नहीं भेजा जाएगा। यह सुनकर सभी कर्मचारी ईओ के पास नगर पंचायत कार्यालय गए। इस दौरान किसी ने इस मामले की जानकारी एसडीएम सादाबाद को दे दी। एसडीएम ने ईओ को फोन पर पीएफएमएस को चेयरमैन के पास हस्ताक्षर कराने के लिए भेजने को कहा है। इधर, चेयरमैन ने ईओ उमाकांत से 18 बिंदुओं पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें