5-मृतक अनिल कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के जटोई-करील रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर मुरसान कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर निवासी अनिल कुमार (25) पुत्र रामकिशन रविवार को मुरसान आया था। करीब सात बजे बाइक पर सवार हो अनिल अपने गांव लौट रहा था। जटोई करील रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे अनिल बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।