ऑनर किलिंग में गलत नामजदगी को लेकर पूर्व विधायक धरने पर बैठे
सबदलपुर में हुई हत्या मामले में ग्राम प्रधान को रंजिशन फंसाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। पिछले महीने कोतवाली के गांव सबदलपुर में हुई ऑनर किलिंग में गलत नामजदगी को लेकर पूर्व विधायक ने रिपोर्ट निरस्त करने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
गांव सबदलपुर में गत माह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था। इसमें एक पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह को पुलिस ने तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पूर्व विधायक अमर सिंह यादव का कहना है कि मामले में रंजिशन ग्राम प्रधान तथा लोधी समाज के लोगों की नामजदगी की गई है। पूरे प्रकरण में लोधी समाज के साथ अन्याय हुआ है। इससे पूर्व अमर सिंह यादव इसी प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं जहां कि उनके खिलाफ धारा 151 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। रविवार को पूर्व विधायक गांव लिहा आलमपुर में ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ चुके हैं। मांग है कि जेल में बंद राजेंद्र सिंह को रिहा किया जाए तथा रिपोर्ट को निरस्त किया जाए।
धरने पर प्रमुख रूप से तोताराम, देवी सिंह, हेम सिंह, शिवदान सिंह, भूरे सिंह, यशपाल सिंह, कृपाल सिंह, महिपाल सिंह, जयवीर सिंह यादव, तारा सिंह, नेम सिंह, जवाहर सिंह, यादराम सिंह, रतनलाल, रामवीर सिंह, रोहन सिंह, राजवीर सिंह, सुखराम, टीकाराम, राजीव, दिलीप, शिवकुमार, ऊषा देवी, यशोदा देवी, शारदा देवी, सावित्री देवी, भगवान देवी, मिथलेश, संजय देवी यादव आदि मौजूद थे।