फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पैसे के विवाद में पंपकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने एक युवक को डीजल के सेल्समैन की हत्या के प्रयास करने एवं एक दूसरे युवक को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।
एसआई दिलीप यादव ने बताया कि मंगलवार की देर रात को क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी योगेद्र कुमार ने सहपऊ धर्मशाला स्थित डीजल पंप पर रहने वाले गांव जेबड़ा थाना मख्खनपुर जिला फीरोजाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह को पैसे के लेनदेन में हुए झगड़े में ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

मारपीट के सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार की सुबह हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। इधर गांव महरारा निवासी पुष्पेंद्र कुमार उर्फ खेमा ने शराब पीकर उसके बुआ के लड़के से मारपीट की थी पुलिस उसे शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें