फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 03 Dec 2024 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस-प्रशासन हादसों की रोकथाम के इंतजाम करने में सुस्ती बरत रहा है। दुर्घटना के काफी देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसके साथ ही के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी काफी देर बाद पहुंचती हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 दिसंबर शाम को गांव गुरसौटी के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
3 दिसंबर शाम को सादाबाद के विनोबा नगर निवासी 25 वर्षीय आकाश चौधरी उर्फ मंकी पुत्र एवं उनका दोस्त राहुल पुत्र राजवीर उपाध्याय मोटरसाइकिल से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल ग्राम गुरसौटी से आगे निकली तो सामने से आती एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों और पुलिस ने मदद कर उनको आगरा के एसएन अस्पताल भिजवाया। वहां आकाश चौधरी की रास्ते में मौत हो गई। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन होती हैं दुर्घटनाएं 
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन हादसों की रोकथाम के इंतजाम करने में सुस्ती बरत रहा है। दुर्घटना के काफी देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसके साथ ही के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी काफी देर बाद पहुंचती हैं। इस कारण जनहानि की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें